फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शिशु भारती प्रशिक्षण से निखरी छात्र-छात्राओं की नेतृत्व क्षमता

विज्ञापन
उझानी के राजरानी सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यकम में मौजूद अति​थि।संवाद
विज्ञापन
बदायूं। उझानी के राजरानी सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु भारती का संकुल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में बदायूं संकुल के नौ विद्यालयों से चयनित पदाधिकारी व विभाग प्रमुख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

विद्यालय अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार गुप्त व व्यवस्थापक अभिषेक जैन ने संयुक्त रूप दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत की। संकुल प्रमुख सतीश गंगवार ने उद्घाटन सत्र में प्रशिक्षण की आवश्यकता व महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रथम सत्र में विभाग प्रमुखों को उनके उत्तरदायित्व का बोध कराते हुए प्रशिक्षकों द्वारा कार्यशैली, अनुशासन और नेतृत्व कौशल का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य प्रशिक्षण दाता के रूप में उपस्थित रहे। समापन सत्र में शिशु सभा का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने नाट्य, गीत, कविता व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभा का संचालन शिशु भारती के प्रशिक्षित पदाधिकारियों ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ आचार्य उमाशंकर ने किया। अंत में प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर डॉ. आलोक कुमार गुप्ता, अभिषेक जैन, कमलेश कुमार वार्ष्णेय, विजय गोपाल वार्ष्णेय, हिमांशु वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें