फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बसों की कमी से दिन भर परेशान रहे यात्री

Thu, 30 Apr 2015 11:29 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सहालग और नेपाल में आए भूकंप पीड़ितों को राहत सामग्री लेकर जिले के तमाम लोग निजी बसों से गए हैं, लिहाजा इसके चलते आज दिन भर जिले के विभिन्न मार्गों पर निजी बसों की कमी रही। इस वजह से यात्रियों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मजबूरवश उन्हें डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा उसमें भी उनसे मनमाना किराया वसूला गया। रोडवेज बसें भी पर्याप्त नहीं होने के कारण लोगों को दिक्कतें रहीं। रोडवेज स्टैंड पर भी यात्रियों की भीड़ रही।
विज्ञापन

इस समय सहालग चल रहा है। सो निजी बसें सहालग में लगीं हैं। वहीं नेपाल में आए भूकंप से पीड़ितों की मदद के लिए भी जिले से तमाम लोग राहत सामग्री लेकर निजी बसों से नेपाल गए हैं। इन सबके चलते जिले के उसावां, बिल्सी,इस्लामनगर,बदायूं, उझानी, बबराला, सहसवान, आंवला आदि मार्गों पर संचालित निजी बसों की संख्या कम हो गई है। बसों के कम होने का असर आज दिखाई दिया। प्राइवेट बस स्टैंड पर विभिन्न स्थानों को जाने के लिए यात्रियों की भीड़ रही। लोगों ने बताया कि वह बसों के इंतजार में घंटों से खड़े हैं किंतु बस नहीं है। बताया कि बसों की कमी के कारण भारी संख्या में यात्रियों ने  डग्गामार जीप, टेंपो आदि का सहारा लिया। उसमें यात्रियों से मनमाना किराया वसूल किया गया।
विज्ञापन

निजी बसों की कमी के कारण शाम तक यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां बता दें कि जिले के कई मार्गों पर निजी बस ही संचालित होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें