फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉली में भिड़े बाइक सवार, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली-मथुरा हाईवे पर बाइक सवार तीन युवक पीछे से ट्रॉली से भिड़ गए। तीनों घायल हो गए। घायलों में गुन्नौर के युवक की हालत नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक चला रहा युवक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

हादसा बुधवार शाम हाईवे पर वेयर हाउस गोदाम के सामने हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुआडांडा निवासी पुरुषोत्तम (26) पड़ोसी कैलाश (32) और गुन्नौर निवासी रिश्तेदार 26 वर्षीय राजा के साथ बाइक से गांव लौटने को चला, तो वह सामने वाहन आता देख पीछे से ट्रॉली से भिड़ गया। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। बाइक राजा चला रहा था। डॉक्टर ने राजा के सिर में गंभीर चोट बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, राहगीरों ने ट्रैक्टर चालक को मौके पर दबोच लिया, लेकिन गलती नहीं होने की वजह से उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें