बदायूं। एचपीसीएल के सैजनी गैस प्लांट में मारे गए दोनों अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेसियों ने शनिवार को समरेर में शोक सभा आयोजित की। नेताओं ने घटना की सीबीआई जांच की मांग उठाते हुए प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि योगी सरकार सैजनी हत्याकांड के दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है, इसी कारण मामले की सीबीआई जांच नहीं कराई जा रही। उन्होंने कहा कि बिना सीबीआई जांच के इस जघन्य दोहरे हत्याकांड का सच सामने नहीं आ सकता।
कार्यक्रम में प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस ने 29 मार्च से “न्याय यात्रा” निकालने का ऐलान किया। यह यात्रा रविवार दोपहर 12 बजे बदायूं स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क से शुरू होकर 5 अप्रैल तक चलेगी। यात्रा समरेर, दातागंज, उसावां, म्याऊं, हजरतपुर, सैंजनी, उसहैत सहित दातागंज तहसील के सैकड़ों गांवों से होकर गुजरेगी।
शोक सभा में वेद प्रकाश यादव, बिजनेश यादव, अभिषेक यादव, नवनीत यादव, सुरेंद्र सिंह, अभिषेक गुर्जर, लालाराम, होराम, धर्मेंद्र, मनोज शर्मा, रामलखन गुर्जर, सत्यकुमार गुर्जर समेत दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।