फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आरोपियों की तलाश में शाहजहांपुर, दिल्ली, बरेली, लखनऊ तक दबिश

विज्ञापन
सैजनी के एचपीसीएल प्लांट के बाहर तैनात पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। सैजनी के एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को दो अफसरों सुधीर गुप्ता व हर्षित मिश्रा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के परिवारीजनों पर भी गंभीर आरोप हैं। इस घटना के बाद परिवारीजनों के खिलाफ कई केस दर्ज हो चुके हैं। इनमें अजय के चचेरे व सगे चार भाई, ताऊ व पिता आरोपी बनाए जा चुके हैं। पुलिस अब इन सभी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें शाहजहांपुर, बरेली, दिल्ली से लेकर लखनऊ तक दबिश दे रहीं हैं। हालांकि अभी कोई आरोपी पकड़ में नहीं आ सका है। वहीं इस हत्याकांड के मुख्य केस में भी जल्द ही कई आरोपियों के नाम बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

इस वारदात के बाद पुलिस घटना स्थल पर मौजूद रहे चार चश्मदीदों के बयान दर्ज कर चुकी है। करीब पांच सौ लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। दो सौ से अधिक सीसी कैमरे खंगाले जा चुके हैं। पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिशें भी दे रहीं हैं। हालांकि अब तक कोई आरोपी पुलिस पकड़ में नहीं आ सका है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर व एनएसए की कार्रवाई भी प्रक्रिया में चल रही है।

प्लांट संचालन के लिए अभी नहीं बन सकी कार्ययोजना
एचपीसीएल प्लांट के संचालन को लेकर अब तक कोई ठोस कार्ययोजना सामने नहीं आ सकी है। हालांकि यहां पर सुरक्षा ऑडिट करने का काम पुलिस और कंपनी के स्तर से किया जा रहा है। इसके साथ ही नए वेंडर के माध्यम से यहां कर्मचारियों की तैनाती का भी प्रयास चल रहा है। अब अप्रैल में ही प्लांट के संचालन की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


प्लांट संचालन को लेकर आवश्यक प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही इसे शुरू कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन व कंपनी स्तर पर काम हो रहा है। प्लांट की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। - अवनीश राय, डीएम

दोहरे हत्याकांड से जुडे़ जिन अन्य लोगों का इस मामले में नाम सामने आएगा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जो भी फरार आरोपी हैं, उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार काम कर रहीं हैं। किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। - अंकिता शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें