फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का ट्रायल एक व तीन जनवरी को

Tue, 30 Dec 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अयोध्या में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर व सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन छह से 16 जनवरी तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए खिलाड़ियों के चयन जनपद व मंडल स्तर पर ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। इसके लिए एक व तीन जनवरी को ट्रायल होगा।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया ने बताया कि जनपद स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक/बालिका व सीनियर पुरुष/महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता के चयन ट्रायल एक जनवरी को सुबह 10:00 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम बदायूं में आयोजित किए जाएंगे।
वहीं, मंडल स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक/बालिका एवं सीनियर पुरुष/महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता के चयन ट्रायल तीन जनवरी को सुबह 10:00 बजे डोरी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली में होंगे। ्र
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि चयन ट्रायल में निम्न इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे। इनमें सब जूनियर बालक वर्ग में 100, 200, 400, 800 मीटर दौड़, 100 मीटर हर्डिल्स, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवेलिन थ्रो, वॉकिंग 5000 मीटर। सब जूनियर बालिका वर्ग में 100, 200, 400, 800 मीटर दौड़, 100 मीटर हर्डिल्स, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवेलिन थ्रो, वॉकिंग 3000 मीटर। सीनियर पुरुष वर्ग में 100, 200, 400, 800, 1500, 3000 मीटर दौड़, 110 मीटर हर्डिल्स, 400 मीटर हर्डिल्स, 2000 मीटर स्टीपलचेज, हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवेलिन थ्रो, वॉकिंग 10000 मीटर।
सीनियर महिला वर्ग में 100, 200, 400, 800, 1500, 3000 मीटर दौड़, 110 मीटर हर्डिल्स, 400 मीटर हर्डिल्स, 2000 मीटर स्टीपलचेज, हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवेलिन थ्रो, वॉकिंग 5000 मीटर शामिल है। जिला क्रीड़ाधिकारी ने जनपद के समस्त पात्र खिलाड़ियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर आवश्यक खेल सामग्री व प्रमाण पत्रों के साथ ट्रायल में प्रतिभाग कर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें