फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खुद पर पेट्रोल डालकर झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत

Tue, 30 Dec 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विनोद कुमार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
उझानी। घरेलू कलह में पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर लेने वाले युवक की इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। युवक का करीब डेढ़ महीने से इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

विनोद कुमार (25) कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बमनौसी के निवासी थे। उनके पिता नेम सिंह का करीब दो साल पहले निधन हो चुका है। भाई प्रमोद ने बताया कि 14 नवंबर को चाचा शिव सिंह अपनी बेटी को दिल्ली साथ ले जाना चाहते थे। विनोद ने घरेलू दिक्कतें बताकर चचेरी बहन को रोकने की कोशिश की तो शिव सिंह और विनोद के बीच कहासुनी हो गई थी। विनोद कहीं से पेट्रोल ले आए और अपने ऊपर छिड़ककर आग लगा ली थी। विनोद को बचाने की कोशिश में शिव सिंह भी झुलस गए थे। हादसे के बाद चाचा-भतीजे को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया था।
चाचा शिव सिंह की तो हालत में सुधार होने पर परिवार के लोग उन्हें पिछले दिनों घर ले आए थे, लेकिन करीब 70 फीसदी तक झुलसे विनोद की हालत में सुधार नहीं हो पाया। विनोद ने सोमवार रात मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। विनोद की दो बेटियां हैं। उनके चाचा की हालत ज्यादा ठीक नहीं बताई जा रही है। भतीजे की मौत से वह भी सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें