फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नेग में 21 हजार न मिलने पर किन्नरों ने बरात में किया बवाल, फायरिंग-मारपीट, दूल्हे का भतीजा घायल

Thu, 23 Apr 2026 02:56 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के गांव हुसैनपुर करौतियां में बृहस्पतिवार को एक शादी समारोह में नेग को लेकर बवाल हो गया। किन्नरों और दूल्हा पक्ष के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गई। घटना में दूल्हे का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद ग्रामीणों ने घेरी गाड़ी, आरोपियों को पकड़ा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर करौतिया में बृहस्पतिवार तड़के शादी समारोह के दौरान नेग को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि बरात में फायरिंग और मारपीट हो गई। आरोप है कि किन्नरों ने अधिक नेग की मांग पूरी न होने पर तमंचों से हवाई फायर कर हंगामा किया। ईंट लगने से दूल्हे का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपी किन्नर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक फरार है।

विज्ञापन


गांव हुसैनपुर करौतिया निवासी फूल सिंह पुत्र टीकाराम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 22 अप्रैल की शाम उनकी भतीजी लता की बरात गांव कथरा खगेई थाना मुसाझाग से आई थी। शादी की रस्में शांतिपूर्वक चल रही थीं। 23 अप्रैल की सुबह करीब पांच बजे एक बोलेरो गाड़ी से किन्नर पहुंचे और नेग में 21 हजार रुपये की मांग करने लगे।

यह भी पढ़ें- Bareilly: बीडीए कॉलोनी के विवादित क्षेत्र की नए सिरे से होगी पैमाइश, नगर निगम ने भवनों पर लगाए थे लाल निशान
विज्ञापन


इस दौरान दूल्हा पक्ष की ओर से 2100 रुपये देने की बात कही गई, जिस पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि किन्नरों ने उग्र होकर कपड़े उतारकर हंगामा किया। गाड़ी से तमंचे व कैंची निकाल ली। इसके बाद बरातियों पर जान से मारने की नीयत से तीन फायर किए गए। एक फायर फूल सिंह के कान के पास से गुजर गया, जिससे वह बाल-बाल बच गए। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन

दूल्हे के भतीजे के सिर पर लगी ईंट 
इसी दौरान मारपीट में दूल्हे के भतीजे गौरव (21) पुत्र योगेंद्र के सिर में ईंट मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। नाराज ग्रामीणों ने किन्नरों की बोलेरो गाड़ी को मौके पर ही रोक लिया।

सात आरोपियों पर रिपोर्ट, छह गिरफ्तार 
थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने छह आरोपियों रोहित, खुशी, जस्सी, राधा, विनीता और आयान को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि गुलबहार नामक आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, चार कैंची, पांच लकड़ी के डंडे और बोलेरो गाड़ी बरामद की है।

बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच कर पुलिस उचित कार्रवाई कर रही है।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें