फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आलू की टिक्की खिलाकर युवक को किया बेहोश, मकान में ले जाकर काट डाला गुप्तांग

Mon, 20 Mar 2023 03:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

युवक ने उसावां निवासी किन्नर पर नशा देकर गुप्तांग काटने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष के युवक ने यही आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने उसावां निवासी किन्नर पर नशा देकर गुप्तांग काटने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही एक और युवक ने अलापुर थाना क्षेत्र में रहने वाले किन्नर समेत तीन लोगों पर गुप्तांग काटने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच में जुटी है।  

विज्ञापन


अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि वह 17 मार्च को म्याऊं बाजार में गया था। यहां पर उसको उसावां निवासी किन्नर मिला। उसने उसे आलू की टिक्की खिलाई और पीने को पानी दिया। पानी पीते ही वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसावां के एक मकान में ले जाकर उसका गुप्तांग काट दिया। पुलिस ने आरोपी किन्नर पर एफआईआर दर्ज कर ली।

UP News: बरेली के हिस्ट्रीशीटर ने हापुड़ के एसपी से मांगी रंगदारी, न देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

दूसरे पक्ष के युवक ने भी दर्ज कराई एफआईआर 

दूसरे पक्ष के युवक की ओर से दी गई तहरीर पर अलापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले किन्नर समेत उसके साथी किन्नरों पर एफआईआर दर्ज की है। इस संबंध में एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि इलाका बांटने को लेकर दो किन्नरों के गुटों में विवाद चल रहा है। इसके चलते वह एक दूसरे पर आरोप लगाते हैं। दोनों ओर से एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें