फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोलक मास्टर निकला गैंगस्टर: गिरफ्तारी पर भड़के किन्नर, थाने में कपड़े उतारकर किया हंगामा, मुकदमा दर्ज

Thu, 07 Dec 2023 05:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उझानी में पुलिस ने बुधवार शाम गैंगस्टर मोहम्मद आलम को गिरफ्तार कर लिया। इसकी खबर मिलते ही किन्नर भड़क गए। उन्होंने थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया। इस दौरान एक किन्नर ने अपने कपड़े उतार दिए। 
विज्ञापन
गैंगस्टर मोहम्मद आलम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी में गोवंश को चोरी कर उसे मारने के कई आपराधिक मामलों में लिप्त ढोलक मास्टर मोहम्मद आलम पर गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद बुधवार देर शाम पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो किन्नर भड़क गए। उसे छुड़ाने के लिए किन्नरों ने कोतवाली में घुसकर हंगामा कर दिया। पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हो गई। इसके बाद पुलिस ने चार किन्नरों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत हंगामा करने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


काशीराम आवासीय कालोनी निवासी मोहम्मद आलम किन्नरों का ढोलक मास्टर है। कोतवाली पुलिस ने उसे बुधवार देर शाम दबोच लिया। बताते हैं कि गिरफ्तारी के दौरान किन्नरों ने पुलिस का विरोध भी किया। इसके बाद पुलिस उसे लेकर कोतवाली पहुंची तो चार-पांच किन्नर देर रात कोतवाली आ धमके। 

किन्नर ने कपड़े उतार किया हंगामा 
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने किन्नरों को समझाने की कोशिश की तो वह हंगामा और गाली-गलौज करने लगे। गुस्साए एक किन्नर ने अपना कुर्ता भी उतार डाला। इससे पुलिसकर्मियों की नजरें शर्म से झुक गईं। कोतवाली परिसर में काफी देर तक हंगामा और नोकझोंक के दौरान किन्नरों ने ढोलक मास्टर गैंगस्टर आलम को पुलिस से छुड़ाने की कोशिश भी की। 

विज्ञापन

माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने किन्नरों को कोतवाली से बाहर खदेड़ दिया। इसे लेकर कोतवाली परिसर में अफरातफरी का माहौल भी बना रहा। देर रात ही पुलिस ने हेड कांस्टेबल बलराम सिंह की ओर से किन्नर नीलम चतुर्वेदी, उसकी बेटी, चमन समेत एक अन्य अज्ञात किन्नर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

इस आधार पर हुई थी गैंगस्टर की कार्रवाई
ढोलक मास्टर मोहम्मद आलम के खिलाफ सबसे पहले तीन साल पहले आईपीसी की धारा- 380, 411, 457, दो बार 3/25, वर्ष-2021 में 269/ 188, वर्ष-2022 में दफा 60, इस वर्ष 379 व गौवध अधिनियम, मादक पदार्थों की तस्करी और पिछले महीने गैंगस्टर का मामला दर्ज हुआ था। बताते हैं कि आलम पिछले सप्ताह ही जेल से जमानत पर छूट कर घर आया। इसके बाद आलम ने फिर से किन्नरों को साथ ले लिया। 
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा में कराया गैंगस्टर का मेडिकल
बुधवार देर रात किन्नरों के हंगामा कर देने की वजह से पुलिस बृहस्पतिवार को काफी सजग दिखी। पुलिस ने गैंगस्टर मोहम्मद आलम को कोर्ट में पेश करने से पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल कराया तो अस्पताल परिसर में पुलिस कर्मियों की चहलकदमी रही। पुलिस को शक था कि मेडिकल कराते समय किन्नर अस्पताल पहुंच सकते हैं। एसएसआई मनोज कुमार ने बताया कि आलम को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें