फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रांसफाॅर्मर का केबल जला, पांच घंटे ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के डीएम रोड पर लगे ट्रांसफाॅर्मर का केबल जल जाने से मंगलवार रात आठ से एक बजे तक इलाके की आपूर्ति ठप रही। इस कारण मोहल्ला आदर्श, डीएम रोड समेत आसपास के क्षेत्रों में पांच घंटे अंधेरा पसरा रहा। इससे करीब पांच हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए।
विज्ञापन

शहर के डीएम रोड पर 400 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर रखा है। इससे डीएम रोड, आदर्श नगर समेत आसपास के इलाकों को आपूर्ति मिलती है। मंगलवार रात आठ बजे अचानक ट्रांसफाॅर्मर के केबल में फाल्ट हो गया। इससे केबल जल गया। जिस कारण इलाके की आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं ने विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचना दी।
अधिकारियों ने लाइनमैन को मौके पर भेजा, जिस पर पांच घंटे बाद आपूर्ति सुचारू हो पाई। उपभोक्ता आरिफ खान, अरुण सिंह का कहना है कि क्षेत्र में भार के सापेक्ष में कम लोड का ट्रांसफाॅर्मर लगा है। इससे ओवरलोड होने पर बार-बार लाइनों में फाॅल्ट हो जाता है। इससे आपूर्ति बाधित होती है। प्रथम खंड के एक्सईएन संजीव कुमार ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर का केबल जलने से इलाके की आपूर्ति प्रभावित हुई थी। मरम्मत कार्य के बाद आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें