फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नलकूप के लिए 14 दिन बाद रखा गया ट्रांसफाॅर्मर, रुपये मांगने की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। नलकूप का ट्रांसफॉर्मर लगवाने के लिए जेई ने 10 हजार रुपये मांगे थे। अब 14 दिन बात शनिवार को ट्रांसफॉर्मर रखवा दिया गया है। रुपये मांगने की जांच एसडीओ को सौंपी गई है। अधीक्षण अभियंता को सोमवार को इसकी जांच आख्या सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम डहरपुर कलां निवासी केशेंद्र के ट्यूबवेल का ट्रांसफॉर्मर 28 अप्रैल को फुंक गया था। उसी दिन से केशेंद्र ट्रांसफॉर्मर रखवाने की मांग कर रहा था, लेकिन विद्युत निगम के अधिकारी बहाना बना रहे थे। केशेंद्र का कहना था कि उसके खेत में मक्का की फसल सूख रही थी। बावजूद इसके जेई राजकुमार ने उससे 10 हजार रुपये मांगे। केशेंद्र ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी थी और थाना पुलिस को जेई के खिलाफ तहरीर दे दी थी।
वीडियो वायरल होने के बाद अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार ने एसडीओ मोहम्मद लाजिम को जांच सौंपी। वहीं शनिवार को 14 दिन के बाद ट्रांसफॉर्मर भी रखवा दिया गया। अधिशासी अभियंता आरएन वर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट सोमवार को आएगी। इसके बाद मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें