अलापुर। साधन सहकारी समिति चितौरा की क्रय केंद्र प्रभारी प्रियंका मिश्रा ने किसानों से सीधा संपर्क कर गेहूं की खरीद कराई। जिन केंद्रों पर पचास क्विंटल से कम खरीद हुई थी उनके प्रभारियों को विगत दिनों अधिकारियों ने कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
इसके बाद प्रियंका मिश्रा ने पचास क्विंटल गेहूं की ख़रीद और कराई है। प्रियंका ने बताया कि अब तक उनके केंद्र पर सवा सौ क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। संवाद