कस्बे के होली चौक के पास लगा सौ केवीए का ट्रांसफार्मर बुधवार को ओवरलोड होने के कारण फुंक गया। कस्बे के आधे हिस्से की बिजली गुल हो गई है। गर्मी में लोगों का बुरा हाल रहा।
रमजान में कस्बे के मुस्लिम समाज के लोगों को ज्यादा दिक्कते उठानी पड़ीं। लोगों ने बताया ये ट्रांसफार्मर पिछले कई वर्षों से ओवरलोड चल रहा है। आए दिन ये फुंक जाता है। विभाग के अधिकारियों से अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाए जाने के लिए कई बार कहा गया, मगर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। क्षेत्र के लोगों ने डीएम से शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने की मांग की है।