फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 12 दिन में दूसरी बार ट्रांसफार्मर फूंका, 36 घंटे से बिजली गुल

Mon, 18 May 2026 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कछला क्षेत्र में 12 दिन के भीतर दूसरी बार ट्रांसफाॅर्मर फुंक जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। पिछले 36 घंटे से क्षेत्र में बिजली न आने के कारण भीषण गर्मी में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, पहले भी 12 दिन पहले ट्रांसफाॅर्मर फुंका था, जिसे करीब पांच दिन बाद बदला गया था। अब फिर से ट्रांसफाॅर्मर खराब हो जाने से पूरा इलाका अंधेरे में है। श्यामवीर, सतीश ने बताया कि सैकड़ों बार विद्युत विभाग के टोल फ्री नंबर और अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। सोमवार को ग्रामीण बिल्सी विधायक हरीश शाक्य से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी विधायक ने 24 घंटे में ट्रांसफाॅर्मर बदलवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन 36 घंटे बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। शिकायत करने वालों में महेश शर्मा, धीरेंद्र शर्मा, लल्लू सिंह, अनिल, मनोज कुमार, डेविड कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, विज्ञान, गौरव, शोभित, अमरपाल सिंह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें