बदायूं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के नोटिफिकेशन के मुताबिक, जिले के 10 न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। सीजेएम मोहम्मद साजिद का तबादला आगरा के लिए हो गया है।
सिविल जज जूनियर डिवीजन मनाली चंद्रा को सुल्तानपुर भेजा गया है। अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय अखिलेश कुमार को आजमगढ़, अपर सत्र न्यायाधीश मोहम्मद नसीम को हरदोई, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सारिका गोयल को एटा, अपर सत्र न्यायाधीश डॉ. मोहम्मद इलियास को फतेहपुर, विजय कुमार गुप्ता को सुल्तानपुर, नवनीत कुमार भारती को ललितपुर, उदयभान सिंह को जौनपुर और एसीजेएम द्वितीय प्रियंका को लखनऊ के लिए स्थानांतरित किया गया है। संवाद