फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 121 केंद्रों पर अब भी नहीं हो सकी गेहूं की खरीद

विज्ञापन
बजीरगंज के गेंहू क्रय केंद्र पर किसानों के इंतजार में बैठे क्रय केंद्र प्रभारी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में अभी 121 सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर एक भी दाने की खरीद नहीं हो सकी है। एक माह से ज्यादा समय निकालने के बाद भी क्रय केंद्र प्रभारी शुरूआत का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब तक 15 सेंटरों पर 430 क्विंटल की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में अमूमन एक अप्रैल से गेहूं खरीद केंद्र सक्रिय किए जाते हैं, लेकिन शासन के निर्देश पर इस बार एक मार्च से गेहूं क्रय केंद्रों को खोला गया। इसका कोई फायदा नहीं हुआ। मार्च में कहीं खरीद नहीं हुई। अधिकारियों के अनुसार, इसकी मुख्य वजह जिले में गेहूं का न पकना रहा। अब गेहूं पकना शुरू हुआ है। ऐसे में अब सेंटरों पर गेहूं का आना शुरू हो गया है। जल्द ही गेहूं खरीद में तेजी आएगी।


आवक है अभी शून्य
वजीरगंज। मंडी समिति में आरएफसी का क्रय केंद्र है। दोपहर एक बजे यहां पर क्रय केंद्र प्रभारी एसके तिवारी मौजूद थे। गेहूं खरीदने की सभी व्यवस्थाएं पूरी थीं। हालांकि अब तक गेहूं की आवक शुरू नहीं हुई है। मंडी समिति परिसर में ही एफसीआई क्रय केंद्र का सिर्फ बैनर लगा था, मौके पर कोई नहीं था। साथ ही सहकारी क्रय विक्रय समिति पर पीसीएफ का क्रय केंद्र है। वहां पर भी केवल बैनर लगा मिला। संवाद
विज्ञापन


कस्बे के क्रय केंद्र पर खरीदा नौ क्विंटल गेहूं
अलापुर। कस्बे में साधन सहकारी समिति पर क्रय केंद्र स्थापित है। दोपहर 12 बजे यहां पर सचिव रामेंद्र गिरि तैनात मिले। उन्होंने बताया कि अब तक क्रय केंद्र पर नौ क्विंटल गेहूं की खरीद की है। साधन सहकारी चितौरा पर अब तक पांच क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। केंद्र प्रभारी प्रियंका मिश्रा ने बताया कि किसानों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। ताकि ज्यादा से ज्यादा गेहूं खरीद हो सके। संवाद


एसडीएम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त
बिल्सी। नगर की गल्ला मंडी में संचालित गेहूं क्रय केंद्रों का एसडीएम प्रवर्धन शर्मा ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। अभी किसी भी केंद्र पर कोई खरीदारी शुरु नहीं हो सकी है, जबकि केंद्र पर सारी व्यवस्थाएं पूरी मिलीं। एसडीएम ने बताया बिल्सी गल्ला मंडी परिसर में दो क्रय केंद्रों को खोला गया है। इसमें एक केंद्र को 31 हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें