फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षु शिक्षकों के प्रशिक्षण की समय सीमा तय

Thu, 21 May 2015 07:20 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार से शुरू होने जा रहे प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण सुबह दस बजे से पांच बजे तक ब्लॉक संसाधन केंद्र पर चलेगा। यह समय तब तक प्रभावी रहेगा जब तक शासन की नई गाइड लाइन नहीं आती है। बृहस्पतिवार को बैठक के दौरान बीएसए ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा समाजवादी पेंशन के लाभार्थियों के बच्चों के दाखिले चिह्नांकन, छात्र संख्या, निर्माण आदि को लेकर भी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय के सभागार में हुई बैठक में बीएसए वर्मा ने कहा कि बीईओ निर्धारित समय पर अपनी निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराएं। ताकि व्यवस्थाओं में सुधार किया जा सके। इसके अलावा शौचालय निर्माण का कार्य जो बचा है उसे भी पूरा कराया जाए। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए किसी भी हाल में पेयजल व्यवस्था खराब न होने के निर्देश दिए। कहा प्रत्येक स्कूलों में नल इत्यादि को देख लिया जाए। नामांकन पर अधिक फोकस करते हुए कहा कि समस्त बीईओ की जिम्मेदारी है कि वह छात्र संख्या बढ़ाने पर ध्यान दें। ब्लॉक के स्कूलों में चेकिंग कर उपस्थिति पर निगाह रखें। उन्होंने प्रशिक्षु शिक्षक के प्रशिक्षण को लेकर भ्रम की स्थिति को भी स्पष्ट किया। कहा, सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षण में जो भी टॉपिक हैं उन पर ध्यान दिया जाएगा। कहा कि शासन की ओर से गाइड लाइन आने तक यह प्रभावी रहेगा। इसके बाद जो निर्देश होंगे, उस पर अमल किया जाएगा। बीईओ सोमनाथ विश्वकर्मा, योगेश पाल, रमेश जौहर, प्रवीन शुक्ला, भानू शंकर गंगवार, मजहरूल इस्लाम, लालबाबू द्विवेदी, विजय कुमार, विजय वीरेंद्र, श्रीराम, गौरव यादव, डीसी रूमान हासमी, सरवर अली, सीमा चौहान, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें