परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के भी आधार कार्ड बनाए जाएंगे। इसके निर्देश जारी किए जा चुके हैं। जल्द ही स्थानीय स्तर पर इसकी कार्रवाई शुरू की जाएगी। हालांकि अवकाश होने के कारण इस महीने यह मुमकिन नहीं माना जा रहा है।
योजनाओं और सुविधाओं से जोड़ने के लिए जहां केंद्र सरकार ने आमजन के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। वहीं अब स्कूलों के बच्चों के भी आधार कार्ड बनाए जाएंगे। बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने बताया कि आधार कार्ड बनाने संबंधी निर्देश आए हैं। इस पर कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके लिए निर्देश दिए गए हैं।