फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रशिक्षित बच्चे लगाएंगे अपने-अपने गांव में समर कैंप

विज्ञापन
समर कैंप में शामिल प्र​शिक्षु विद्या​र्थी
विज्ञापन
उझानी। विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समर कैंप थीम पर छात्रों को जिला समन्वयक दिनेश पाल एवं कमल कुमार ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण प्राप्त छात्र अपने-अपने गांव में समर कैंप लगवाएंगे। उन्होंने छात्रों को खेल-खेल में गिनती, पहाड़ा, जोड़, घटाना आदि सिखाने का प्रशिक्षण दिया। कहानी निर्माण, माथा-पच्ची, गुणात्मक खेल एवं मानसिक व शारीरिक खेलों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने छात्रों को पोस्टर बुकलेट भी दी। क्षेत्र के गांव बिलोलिया, रोली, हजरतगंज, मानकपुर, फतेहपुर, एडोली आदि गांवों के छात्रों ने अपने-अपने गांव में समर कैंप आयोजित करने की जिम्मेदारी भी ली। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र यादव, रईस अहमद, राजीव कुमार, राजेश भारती, तरुण सिंह, खुशबू राजपूत, शिवानी, गार्गी जैन, मंजू यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें