फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूंः होली पर बाजार में वाहनों की नो एंट्री लागू, बैरियर लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। इसे देखकर मंगलवार से बाजार में ऑटो, ई-रिक्शा और चौपहिया वाहनों की नो एंट्री कर दी गई है। इन्हें रोकने के लिए 25 प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां दो-दो होमगार्ड और सिपाही तैनात किए गए हैं। इससे कोई वाहन बाजार में प्रवेश नहीं कर सकेगा। खास बात यह है कि यह व्यवस्था इस तरह से की गई है कि बाजार के नजदीक तक लोग ऑटो और ई-रिक्शा से पहुंच सकेंगे और उन्हें पैदल चलने के लिए ज्यादा दूरी तय नहीं करनी होगी।
विज्ञापन

शहर में कुछ स्थानों पर बैरियर भी लगाए गए हैं, जहां से कोई भी ऑटो, ई-रिक्शा और फोर व्हीलर प्रवेश नहीं कर सकेगा लेकिन लोगों को आने-जाने की पूरी व्यवस्था की गई है। बरेली, आंवला और बिसौली रोड के ग्रामीणों के लिए टिकटगंज तक वाहन से आने की अनुमति है। बाकी यहां से उन्हें बाजार में पैदल ही घूमना पड़ेगा। इसके अलावा मालवीय गंज पुलिस चौकी, छह सड़का, गोपी चौक, लालपुल, घंटा घर का एरिया कवर कर दिया गया है। यानि थ्री व्हीलर और फोर व्हीलर की पूरी तरह से नो एंट्री रहेगी। पूरे शहर में 39 सिपाही और 18 होमगार्ड, महिला कांस्टेबल और एसआई लगाए गए हैं। लावेला चौक और छह सड़का ऐसे प्वाइंट हैं, जहां से बड़े वाहन गुजरने पर जाम लग जाता है। इससे यहां पुलिस कर्मियों और होमगार्डों की संख्या बढ़ा दी गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह ने बताया कि बाजार की व्यवस्था इस प्रकार बनाई गई है कि किसी को भी परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा सचल मोबाइल यूनिट की भी तैनाती की गई है जो बाजार में घूमकर नजर रखेगी।
यहां तैनात किए गए हैं पुलिस कर्मी और होमगार्ड
पंजाबी गली, पथिक चौक, टिकटगंज चौराहा, मालवीयगंज चौराहा, हुसैनी गली, हलवाई चौक, खैराती चौक, नेहरू चौक मीट मार्केट वाली गली, नेहरू चौक, गोपी चौक, नगर पालिका पश्चिमी गेट, एसबीआई चौराहा, छह सड़का, पनबड़िया तिराहा, सुभाष चौक, गद्दी चौक, शिव मंदिर गांधी ग्राउंड, लावेला चौक, लालपुर तिराहा, जिला अस्पताल गेट, मथुरिया चौक, घंटा घर तिराहा, मढ़ई चौक, मथुरिया गेट, कश्मीरी होटल चौराहे आदि पर पुलिस कर्मियों और होमगार्डों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

जनपद में 2025 स्थानों पर होगा होलिका दहन
बदायूं। होली के त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। जिले भर के होलिका दहन स्थानों को चिह्नित कर लिया गया है। सभी थानाध्यक्षों को संवेदनशील स्थानों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इस बार पूरे जिले में 2025 स्थानों पर होलिका दहन होगा। जबकि शहर में 1188 और ग्रामीण क्षेत्र में 837 स्थानों पर होली जलाई जाएगी। इसमें सिविल लाइंस क्षेत्र में 126 और कोतवाली क्षेत्र में 73 स्थानों पर होलिका दहन होगा। होली के अवसर पर 16 स्थानों पर बड़े जुलूस निकाले जाएंगे। जबकि जिलेभर भर में 12 मेले लगेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम कुमार प्रशांत और एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी के आदेश पर जिले भर में पीस कमेटी की बैठक में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है।
जिले में होली पर शांति व्यवस्था बनाएं रखें। कोई ऐसा कार्य नहीं करें, जिससे दूसरे लोगों को कोई नुकसान हो या आपत्ति हो। पुलिस की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। - अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें