फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नगर पालिका की कार्यशैली से व्यापारी नाराज, सीएम को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तहसील स्तरीय पदाधिकारियों ने मंगलवार को नगर पालिका की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन ईओ के प्रतिनिधि लिपिक जितेंद्र को सौंपा। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि ईओ अपने आवास से बाहर तक नहीं निकले।
विज्ञापन


ज्ञापन में मांग की गई कि हाउस टैक्स में की जा रही मनमानी वृद्धि को रोका जाए, जिन क्षेत्रों में सीवर लाइन नहीं है। वहां से टैक्स वसूली बंद की जाए और बाजारों में शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही नगर पालिका के अधिकारियों की नियमित अनुपस्थिति पर भी नाराजगी जताई गई। व्यापारियों ने कहा कि बारिश में जलभराव और कूड़ा निस्तारण की अव्यवस्था से व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। नालियों व स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, आवारा पशुओं से मुक्ति और स्ट्रीट वेंडिंग एक्ट 2014 को लागू करने की भी मांग की गई। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने प्रशासन पर व्यापारियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष कृष्ण अवतार शर्मा, महामंत्री धर्मेंद्र वास, कोषाध्यक्ष नरेंद्र दिवाकर, अमित सक्सेना, मोहित वर्मा, सुनील गुप्ता सहित कई व्यापारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें