फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खुले नालों के विरोध में पालिका के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
शहर के इंद्राचौक पर सड़क पर प्रदर्शन करते व्यापारी।संवाद
विज्ञापन
बदायूं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने शहर के खुले नालों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर पालिका के जिम्मेदारों से नालों पर स्लैब डालकर ढकने की मांग की है। इसी के साथ ही व्यापारियों की एक बैठक हाउस ऑफ यूनाइटेड शोरूम पर हुई। बैठक में जनपद के ब्रांड्स शोरूम के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाने के लिए इकाई का गठन किया गया। साथ ही उनसे जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने बताया कि आज जनपद के तमाम ब्रांड्स शोरूम के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाने की कवायद की गई है। जिसको लेकर पुलिस लाइन से लेकर दातागंज तिराहे तक के ब्रांड शोरूम के प्रतिनिधियों ने एक मंच पर आकर संगठित होकर एकता का परिचय दिया। विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
जिलाध्यक्ष ने संबंधित विभागों से निदान के लिए रणनीति तय की तथा शीघ्र ही ब्रांड्स शोरूम की संपूर्ण जनपद में सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। प्रदेश मंत्री पवन जैन ने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग से ब्रांड्स शोरूम मंदी के दौर से गुजर रहे हैं इस पर तत्काल रूप से रोक लगाई जाए। इसके बाद एकत्र व्यापारियों ने सुबह रोडवेज की बस नाले में गिरने से बड़ा हादसा होने से बचा इसको लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

व्यापारियों ने सड़क पर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की है कि नगर पालिका इस ओर कठोर कदम उठाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो व्यापारी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर अदनान, प्रतिभा गुप्ता, वीरेंद्र शर्मा, सुरेन्द्र गौतम आदि व्यापारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें