फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रोडवेज के ईमानदार परिचालक को व्यापारियों ने किया सम्मानित

विज्ञापन
बस के परिचालक प्रभात सिंह को सम्मानित करते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए रोडवेज बस के एक परिचालक ने उस महिला का पर्स लौटा दिया, जो सफर के दौरान बस में ही छूट गया था। पर्स में आभूषण और मोबाइल फोन समेत अन्य कीमती सामान था। उसकी इस ईमानदारी पर बुधवार को अंबियापुर चौराहे पर नगर के व्यापारियों ने परिचालक को सम्मानित किया।
विज्ञापन


मामला मुरादाबाद के पीतल नगरी डिपो की उस रोडवेज बस से जुड़ा है, जो मुरादाबाद वाया बिल्सी, कासगंज, एटा, मैनपुरी मार्ग पर चलती है। कुछ दिन पूर्व उक्त बस एटा जा रही थी। इसमें बिल्सी निवासी मोहल्ला संख्या एक की प्रीति जैन यात्रा कर रहीं थीं। बस से उतरते वक्त उनका पर्स सीट पर ही छूट गया था। बस के अगले स्टॉप एटा पर परिचालक प्रभात सिंह की नजर पड़ी तो उसने पर्स अपने पास सुरक्षित रख लिया। अंततः जब महिला से संपर्क हुआ तो परिचालक ने उन्हें बुलाकर पर्स सहित सारा सामान सुरक्षित रूप से लौटा दिया।
परिचालक की इस ईमानदारी से प्रभावित होकर नगर के व्यापारियों ने उन्हें सम्मानित किया और प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कर्म समाज में विश्वास और भरोसा बढ़ाते हैं। इस मौके पर कोतवाल मनोज कुमार, क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य, दीपक चौहान, लोकेश बाबू, सुधीर सोमानी, अमित वाष्र्णेय, सुरेश गुप्ता, नितिन बाबू, राकेश माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें