फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार में टक्कर मारी, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के बिसौली-कासगंज बाईपास मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सपा नेता की कार में टक्कर मार दी। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना थाना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

एसओ बृजेश कुमार यादव ने बताया कि रविवार सुबह नगर के बिसौली-कासगंज बाईपास मार्ग पर मोहल्ला संख्या चार निवासी ठेकेदार दीपक वार्ष्णेय एवं सपा के जिला सचिव रईस अहमद बदायूं चौराहे से अपने घर को जा रहे थे, तभी अरविंद कोल्ड स्टोरेंज के सामने तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जिससे उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही दोनों घायल हो गए। दीपक वार्ष्णेय ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें