फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-पिकअप की टक्कर, दोनों वाहनों के परखच्चे उड़े

Wed, 25 Jan 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
ट्रैक्टर-पिकअप की टक्कर, दोनों वाहनों के परखच्चे उड़े 
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह ट्रैक्टर और पिकअप वाहन की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर घायल हो गए। हादसा नवीगंज दूध डेयरी के पास हुआ। हादसे के बाद काफी देर तक रोड पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना परौर के गांव कुड़रिया निवासी मीनू गुप्ता पुत्र छोटेलाल गुप्ता बुधवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली से धान और बाजरा बेचने अलापुर मंडी आ रहा था। इधर, से पिकअप वाहन लेकर उसावां थाने के गांव सेहा निवासी नन्हे पुत्र राजेंद्र जा रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप वाहन की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रैक्टर के बीच से दो टुकड़े हो गए। हादसे में मीनू गुप्ता और नन्हे भी गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद काफी देर तक रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों वाहनों को रोड से हटाकर यातायात सामान्य कराया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पिकअप में ज्यादा लोग होते तो होता बड़ा हादसा
उसावां (ब्यूरो)। हादसा काफी जबरदस्त रहा इसके बावजूद गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। जाहिर है कि अगर पिकअप वाहन में ज्यादा लोग होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रैक्टर की टक्कर के बाद पिकअप वाहन खाई में जा गिरा। पिकअप वाहन में सिर्फ चालक नन्हे ही बैठा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें