फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरके शर्मा, मेजर कैलाश, भूपेंद्र और बिट्टन समेत 17 के नामांकन

Wed, 25 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
आरके शर्मा, मेजर कैलाश, भूपेंद्र और बिट्टन समेत 17 के नामांकन 
विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 17 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बिल्सी सीट से भाजपा के आरके शर्मा ने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी वागीश पाठक के साथ पहुंचकर नामांकन कराया। बसपा प्रत्याशी के रूप में बिसौली से मेजर कैलाश सागर, बिल्सी से विधायक मुसर्रत अली बिट्टन और सहसवान सीट से अरशद अली ने पर्चा भरा। सदर सीट बसपा के प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह दद्दा ने और शेखूपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार शाक्य ने अपने पिता पूर्वमंत्री भगवान सिंह शाक्य के साथ पहुंचकर नामांकन कराया।
विज्ञापन

नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट में पूरे दिन गहमागहमी रही। समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए पहुंचे प्रत्याशियों को पुलिस ने सिर्फ निर्धारित प्रस्तावकों के साथ ही नामांकन कक्ष तक जाने दिया। दातागंज सीट से कांग्रेस-सपा के गठबंधन प्रत्याशी पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, भाजपा प्रत्याशी राजीव सिंह बब्बू ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। दातागंज सीट पर पीस पार्टी के प्रत्याशी डॉ. शैलेष पाठक ने भी नामांकन कराया। इसके अलावा सहसवान से साजिदा ने निर्दलीय नामांकन कराया। शेखूपुर सीट से सर्वेशा देवी ने निर्दलीय, सदर सीट से मुजफ्फर अली, अभिनव, खालिद परवेज ने निर्दलीय, बिसौली सीट से संयुक्त समाजवादी दल से हरिप्रकाश, बिल्सी सीट से फखरुद्दीन ने निर्दलीय नामांकन किया। इसके साथ ही बदायूं सीट से भाजपा के महेश चंद्र गुप्ता ने बुधवार को नामांकन पत्र का दूसरा सेट भी दाखिल किया। नामांकन के दौरान अंदर जाने को लेकर कई प्रत्याशियों को समर्थकों से पुलिस की नोकझोंक हुई। पुलिस को उन्हें बाहर ही रोकना पड़ा। 

बाबर मियां और सुरेश समेत 26 ने पर्चे लिए
बदायूं। जिले की  छह विधानसभा सीटों पर बुधवार को 26 नामांकन पत्र लिए गए। इसमें सहसवान सीट  से पिछले चुनाव में बसपा से लड़े मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने निर्दलीय  और बिल्सी सीट से सुरेश पाल सिंह तोमर ने महान दल से नामांकन पत्र खरीदा। 
विज्ञापन

कांग्रेस से बागी हुए सुरजीत
उझानी। सपा से गठबंधन की वजह से कांग्रेस से बिल्सी सीट पर टिकट मिलने से वंचित रहे सुरेशपाल तोमर ने बगावत का ऐलान कर दिया। बुधवार को कांग्रेस छोड़कर वह महान दल में शामिल हो गए।  उन्होंने बेटे सुरजीत तोमर को बिल्सी से पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिया है। महान दल के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र शाक्य और जिलाध्यक्ष रामेंद्र  शाक्य ने सुरेश तोमर और उनके बेटे सुरजीत तोमर को पार्टी की सदस्यता भी  दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें