फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वाहन की चपेट में आकर ट्रैक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में ट्रैक्टर रोककर लघुशंका कर रहे चालक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उन्हें उपचार के लिए मुरादाबाद ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव हबीबपुर दजराम निवासी रोहन (32) पुत्र मान सिंह सोमवार को अपने परिजनों के साथ इस्लामनगर थाना क्षेत्र के पपसरा गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से गए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद वह परिवार सहित देर रात अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली फैजगंज बेहटा थाना के आसफपुर रोड कोल्ड स्टोर के पास पहुंची तो रोहन ट्रैक्टर को खड़ा कर सड़क किनारे लघुशंका करने लगे। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें