फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अव्वल रहे प्रतिभागियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
प्रतिभागियों को सम्मानित करते जैन समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला दो स्थित चंद्रप्रभु पंचायती दिगंबर जैन मंदिर में पर्यूषण पर्व के समापन के बाद सम्मान समारोह का आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बच्चों के ग्रुप नृत्य पेश किया। इसमें कृष्णा जैन, वंश, दर्पण, अनमोल, काशवी, प्रियांश, गोलू ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद णमोकार मंत्र, फैंसी ड्रेस, क्रिकेट, अंताक्षरी प्रतियोगिता हुई। बोर्ड परीक्षाओं में मेधावी रहे छात्र-छात्राओ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी प्रशांत जैन, संचालक एनके जैन, संरक्षक मृगांक उर्फ टीटू एवं अनिल जैन सोनी, निखिल जैन, भक्ताम्मर में ममता जैन, समाज के सबसे बुजुर्ग अभिभावक सुरेश चंद्र जैन व वीरांगना मंडल की अध्यक्ष डॉ. आरती जैन को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें