फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: खुद को जिंदा साबित करने में लग गए तीन साल, हैरान करने वाली है किसान की कहानी

Mon, 06 Nov 2023 09:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में अजब मामला सामने आया है। बरेली के युवक ने जीवित किसान को मृत दर्शा दिया और फर्जीवाड़ा कर उसकी जमीन अपने नाम करा ली। जब किसान को पता चला तो उसके होश उड़ गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के दातागंज तहसील क्षेत्र में जीवित व्यक्ति को मृत दर्शाकर फर्जी वसीयत के जरिये जमीन कब्जाने के मामले में बरेली के युवक के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित को खुद को जिंदा साबित करने में तीन साल लग गए। तहसील के अभिलेखों में सुधार के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू की गई है।

विज्ञापन


ग्राम संतोष नगर निवासी सत्यदेव ने बताया कि वह मजदूरी करने के लिए अन्य शहरों में जाते हैं। फिर आठ-दस माह बाद घर लौटते हैं। नौकरी के चलते वह अपने खेतों को भी नहीं देख पाते। वर्ष 2018 में वह आगरा में थे। अगले साल घर लौटे तो पता चला कि उनकी सारी जमीन बरेली के जगतपुर निवासी रवेंद्र के नाम हो गई है। इस संबंध में उन्होंने दातागंज तहसील अधिकारियों से शिकायत की। 

ये भी पढ़ें- शर्मनाक: पांच हजार में बेच दी पत्नी की इज्जत, घर में ही दो लोगों ने बारी-बारी से की दरिंदगी; दर्दनाक है कहानी

विज्ञापन

आरोपी ने खुद को दर्शाया किसान का नाती 
सत्यदेव ने बताया कि वह रवेंद्र नाम के व्यक्ति को जानते ही नहीं हैं। वह न तो उनके गांव का है और न ही उनकी जाति-बिरादरी का। वह उनका रिश्तेदार भी नहीं है लेकिन तहसील में लगाए गए अभिलेखों से पता चला कि वह फर्जी तौर पर उनका नाती बन गया। उन्हें मृत दर्शाने के बाद आरोपी ने फर्जी वसीयत लगाकर उनकी सारी जमीन अपने नाम करा ली। 
विज्ञापन

आरोप है कि तहसील कर्मचारियों की भी मामले में मिलीभगत है। काफी भागदौड़ के बाद करीब तीन साल बाद उन्होंने खुद को जीवित साबित किया। इसके बाद अपने नाम जमीन करवाई। अब उन्होंने आरोपी रवेंद्र के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें