फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल बच्चों को रिपोर्ट कार्ड मिल पाना लग रहा मुश्किल 

Tue, 29 Mar 2016 12:11 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
‌‌गृह परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में रखे हैं कार्ड, विद्यालयों को नहीं पहुंचे आज तक 
विज्ञापन

 तीस मार्च को बेसिक के बच्चों को वार्षिक परीक्षाफल दिया जाना है, लेकिन आज तक जो स्थिति स्कूलों में देखने को मिली है उससे नहीं लगता कि निर्धारित समय तक बच्चों को रिजल्ट कार्ड मिल सकेगा। वजह है कि सादा कार्ड आज तक बीएसए कार्यालय में रखे थे किसी भी स्कूल में उन्हें नहीं भिजवाया गया है। इसे लेकर शिक्षक बेहद परेशान हैं।
एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू होगा। इसकी तैयारी तो चल रहीं हैं, लेकिन इस साल का बच्चों को परीक्षाफल समय से मिल पाएगा इसे लेकर संदेह बना हुआ है। कई प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों ने बीएसए ऑफिस पर बताया कि उन्हें सोमवार तक कार्ड नहीं मिल पाए हैं, जबकि उन्हें तैयार करने में भी काफी समय लगेगा। बोले, वह समझ नहीं पा रहे हैं कि बच्चों को किस तरह 30 मार्च को परीक्षाफल दे पाएंगे। तमाम स्कूलों में बच्चों की संख्या भी बहुत है और स्टाफ कम हैं उन स्कूलों के शिक्षकों को और भी ज्यादा परेशानी होगी। देखा गया है कि कार्ड बीएसए कार्यालय में ही रखे हैं उन्हें बीआरसी पर भी नहीं भिजवाया गया है जो एनपीआरसी के माध्यम से स्कूलों तक पहुंच सकें।
विज्ञापन

इधर, बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा का कहना है कि बच्चों को समय से परीक्षाफल वितरित किया जाएगा। हर स्कूल  को कार्ड सुबह तक प्राप्त हो जाएंगे। इसके लिए सभी खंड शिक्षाधिकारियों को भी कड़े निर्देश दिए गए हैं। साथ ही परीक्षाफल समय से तैयार हो इसके लिए प्रधानाध्यापकों को भी पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं। 
विज्ञापन

समारोहपूर्वक वितरित होंगे रिपोर्ट कार्ड
बदायूं। बेसिक स्कूलों में इस साल 30 मार्च को समारोह आयोजित करके बच्चों को वार्षिक परीक्षाफल वितरित किया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि इसके लिए हर स्कूल को चाय-नाश्ता आदि के लिए धनराशि भी आंवटित की गई है। समारोह में बच्चों के अभिभावकों के अलावा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष-सदस्यों को बुलाया जाएगा। उन्हीं के माध्यम से बच्चों को परीक्षाफल वितरित किया जाएगा। मेधावी बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें