फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जिला अस्पताल में लगेगा रक्तदान शिविर

Sat, 13 Jun 2015 07:06 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 और 15 जून को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दो रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 14 जून को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का शुभारंभ सीएमएस डॉ. एके वर्मा करेंगे। 15 जून को दातागंज चुंगी के पास स्थित जीएस हीरो कैंपस में लगने वाले शिविर का उद्घाटन एडीएम प्रशासन अशोक श्रीवास्तव करेंगे। शिविर में पैथोलॉजिस्ट डॉ. एपी गौतम रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालेंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला ने पिछले साल भी रक्तदान कैंपों का आयोजन कर जिले के इकलौते ब्लड बैंक में रक्त की किल्लत को दूर करने में अहम भूमिका निभाई थी। जिले की आबादी 34 लाख है। यहां घायलों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बीमारों को अगर रक्त की जरूरत होती है तो बरेली की दौड़ लगानी होती है। वजह जिले में सिर्फ एक ब्लड बैंक है। लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता के अभाव के चलते यहां भी रक्त की कमी रहती है। समय से ब्लड न मिलने की वजह से कई बार लोगों की जान तक चली जाती है। पिछले साल की तरह इस साल भी अमर उजाला फाउंडेशन ने रक्तदान शिविरों का आयोजन कर ब्लड बैंक में रक्त के स्टॉक को बढ़ाने के लिए पहल कर रहा है।
इस बार भी इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है कि जरूरतमंद लोगों को अपने जिले में ही खून मिल सके। उन्हें आसपास जिलों में दौड़ न लगाना पड़े। इसीलिए दो दिन कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। डॉक्टर्स के अनुसार एक स्वस्थ व्यक्ति वर्ष में तीन बाद रक्तदान कर सकता है। इससे किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि इसके कई फायदे भी हैं। रक्तदान करने से हार्टअटैक और उच्च रक्तचाप में कमी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें