फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस की सफलता को निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
पंतजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को तहसील क्षेत्र केे गांव बरनी में 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाए जाने को लेकर गांव में जन जागरण रैली निकाली गई। जिला प्रभारी सतेंद्र आर्य ने कहा कि 21 जून को देश भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा, ताकि आने वाले दिनों भारत को फिर से योग गुरु का स्थान मिल सके। तहसील प्रभारी ओमेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सभी ग्राम प्रभारियों को इसको लेकर अवगत करा दिया गया है। गांव में योग कक्षाएं भी संचालित की जा रही हैं। इस मौके पर ऋषिदेव सिंह, उदयवीर सिंह, मुन्नू सिंह, सेवाराम, गजेंद्र सिंह, अतर सिंह, उमेश कुमार सिंह, राजीव कुमार, गौरव राठी, चेतराम आर्य, अहिवरन सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें