फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आज पांच लाख से अधिक लाभार्थियों के घरों पर जलाए जाएंगे दीये

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और हर नागरिक को विकसित भारत के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के लिए बृहस्पतिवार से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इस क्रम में पहले दिन किसान सम्मान निधि, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन और प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) के पांच लाख से अधिक लाभार्थियों के घरों में दीप प्रज्ज्वलित होंगे।
विज्ञापन

अभियान का पहला दिन बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया के रूप में मनाया जाएगा। डायट स्थित ऑडिटोरियम में शाम 3:30 बजे मुख्य कार्यक्रम होगा। शाम 7 बजे सभी निर्मित परियोजनाओं, कछला और अटेना गंगा घाट, प्रमुख मंदिरों, विद्यालयों-महाविद्यालयों, चिकित्सालयों तथा जिले की सभी ग्राम पंचायतों, 21 नगर पालिका/नगर पंचायतों में दीये जलाए जाएंगे।
किसान सम्मान निधि के 4,10,928, विधवा पेंशन के 66,605, वृद्धा पेंशन के 76,444, दिव्यांग पेंशन के 20,388 और प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) के 44,766 सहित पांच लाख से अधिक लाभार्थियों के घरों में दीप प्रज्ज्वलित होंगे। आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत सभी तहसीलों और डायट ऑडिटोरियम में दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग में पंजीकृत 297 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 500 टूल किट वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन

जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी और अन्य विभागों की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी अवनीश राय ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं।

रक्तदान शिविर भी होंगे आयोजित
17 सितंबर को जिला पुरुष चिकित्सालय, 18 को राजकीय मेडिकल कॉलेज, 19 को चैरिटेबल ब्लड केंद्र, 20 को जौहरी नर्सिंग होम, 21 को भारत चैरिटेबल और 22 सितंबर को नेशनल चैरिटेबल ब्लड केंद्र में रक्तदान शिविर लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें