बदायूं। सिपाही भर्ती परीक्षा एक बार फिर 30 और 31 अगस्त को होगी। दो दिन चलने वाली परीक्षा में 22,944 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए 16 सेंटर बनाए गए हैं। दोनों दिन दो-दो पालियों में परीक्षाएं होंगे। शुक्रवार को 11472 अभ्यर्थी दोनों पालियों में परीक्षा देंगे।
जिले में 16 केंद्रों पर दो दिनों तक चलने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर दोबारा तैयारियां जिला प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। शुक्रवार पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक होगी। अधिकारियों ने दोबारा से सिटिंग प्लान बनाया। वहीं सीसीटीवी कैमरों के व्यू चेक किए गए। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी हालात में कैमरा बंद नहीं होना चाहिए।