बदायूं। 30 व 31 अगस्त को फिर से होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए रोडवेज के अधिकारियों ने तैयारी पूरी कर ली है। अभ्यर्थियों के लिए 35 बसों को लगाया गया है।
सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को गंतव्य तक पहुंचाने का जिम्मा परिवहन निगम को दिया गया है। अभ्यर्थियों को लाने व ले जाने के लिए विभाग ने 35 बसों को लगाया है। रात 12 बजे से यह बसें संचालित की जाएंगी। एआरएम अजय कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए भी हर रूट पर बसों का संचालन किया जा रहा है। शहर में जगह-जगह पुलिस बल भी तैनात रहेगा।