फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भारतीय सैनिकों के सम्मान में निकाली गईं तिरंगा यात्राएं

विज्ञापन
रुदायन में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले भर में सोमवार को तिरंगा यात्रा निकालकर भारतीय सेना के पराक्रम पर खुशी का इजहार किया गया। बड़ी तादाद में लोग हाथों में तिरंगा लेकर निकले और जयघोष किया।
विज्ञापन

उसावां। सोमवार को दोपहर चार बजे के करीब दातागंज ब्लाक प्रमुख अतेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कस्बे के हनुमान गढ़ी मंदिर प्रांगण से सैनिकों के सम्मान में शौर्य तिरंगा पद यात्रा का शुभारंभ हुआ। कस्बे के सभी प्रमुख मार्गों से होती हुई यात्रा ब्लाक प्रांगण में सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा में दिनेश कुमार सिंह, ओम प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन धीरेंद्रपाल गुप्ता, भोजराज सिंह, पवन गुप्ता, आनन्द सिंह चौहान, नारायण गुप्ता सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
बिसौली। नगर पंचायत मुंडिया धुरेकी में भारतीय सेनाओं के वीर जवानों के अद्वितीय शौर्य व पराक्रम को नमन करने के लिए भव्य एवं ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली अनुपम पाठक के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें भारत माता के राष्ट्रीय भावना से ओत्प्रोत गगनभेदी नारे लगाए गए। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर वहीं समाप्त हुई , जहां से शुरू हुई थी। इस मौके पर अनीता शर्मा, कुलदीप पाठक, चोखे लाल एवं नेत्रपाल आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

रुदायन। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय पर देश के सैनिकों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर सभासद, बूथ अध्यक्ष, नेहरु इंटर काॅलेज के शिक्षक एवं बच्चों समेत भारी संख्या में लोगों ने राष्ट्रध्वज हाथ में लेकर शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली । इस अवसर पर भाजपा नेता ठा. अनूप सिंह, संजीव गुप्ता, आनंद शर्मा, प्रधानाचार्य आलोक पाठक, ब्रज किशोर, सुरेन्द्र शर्मा, अमित पाठक, महेन्द्र पाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

रुदायन में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें