फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लकड़ी व्यापारी का अपहरण, 50 लाख की फिरौती मांगी

विज्ञापन
फिरौती की बात फैली तो घर के बाहर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
ककराला/ अलापुर। अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला के वार्ड नंबर 13 निवासी लकड़ी व्यापारी छोटे खां (35) पुत्र तस्वीर हसन को बुधवार को लकड़ी खरीदने के बहाने अज्ञात लोगों ने बुलाया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग रिश्तेदारी में उसकी तलाश करने लगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को परिजनाें ने थाना पुलिस को तहरीर भी दी। दोपहर के बाद उसके घर के मोबाइल नंबर पर एक फोन आया, जिसमें युवक को छुड़ाने के लिए 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। परिवार के लोगों ने उसकी कॉल रिकॉर्ड कर ली और ऑडियो लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस ने व्यापारी के अपहरण का मुकदमा अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


ककराला के वार्ड 13 निवासी तस्वीर हसन ने बताया कि बेटा मुनीर उर्फ छोटा लकड़ी की खरीद-फरोख्त करता है। बुधवार की शाम को किसी ने फोन करके लकड़ी खरीदने का बहाना बनाकर बेहटा डंवरनगर गांव की तरफ बुलाया। तब से वह गायब है। उसके बेटे को अपहरण कर लिया गया है। इसकी पुष्टि उस समय हुई जब अपहरण कर्ताओं ने फोन करके 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग फोन कर परिजनों से की। उनको डर है कि कहीं बेटे की वह लोग हत्या न कर दें।
विज्ञापन

फोन पर की गई फिरौती मांग की ऑडियो जब पुलिस ने सुनी ताे अज्ञात बदमाशों के खिलाफ युवक के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस अलर्ट हो गई है, लोकल स्तर से लेकर एसओजी के साथ ही सर्विलांस की टीम को भी लगाया गया है।

चार माह पहले पिता कर चुके हैं बेदखल
आज से चार माह पहले पिता खुद अपने बेटे मुनीर उर्फ छोटा को गलत चाल चलन के चलते संपत्ति से बेदखल कर चुके हैं। इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं उसने खुद ही अपहरण का नाटक तो नहीं किया है। इस पर भी पुलिस की टीम जांच कर रही है।

दिल्ली और मुंबई में फिरौती मांगने वाले की लोकेशन
जिस नंबर से अपहरणकर्ता ने मुनीर के पिता को कॉल कर फिरौती मांगी है। वह नंबर मुनीर का ही है। उसकी लोकेशन पहले दिल्ली और बाद में मुंबई में मिली है। पुलिस टीम यहां के लिए रवाना की जाएगी।

फिरौती मांगने वाले ने ककराला के व्यक्ति पर लगाया अपहरण का आरोप
ऑडियो कॉल में फिरौती मांगने वाला कहता सुनाई दे रहा के उसके बेटे का अपहरण ककराला के ही एक लकड़ी कारोबारी ने किया है। वही व्यक्ति उसे उसके पास छोड़कर गया है। रुपये ले आओ तभी उसको छोड़ा जाएगा।


शातिर किस्म का बताया जा रहा है मुनीर
ककराला के लोगों के मुताबिक, मुनीर उर्फ छोटा शातिर किस्म का व्यक्ति है। इसके चलते ही पिता ने उसे बेदखल किया था। वह अपने पिता से रुपये हड़पना चाहता है। यही वजह है कि उसने अपहरण का नाटक किया हो।


मामला संदिग्ध लग रहा है। फिर भी तहरीर के आधार पर अज्ञात अपहरण करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। एसओजी टीम को लगाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें