फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला के कुंडल लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
घायल आरोपी - फोटो : कुत्ते के हमले में घायल शिव कुमारी।
विज्ञापन
बदायूं। कोतवाली क्षेत्र में महिला से कुंडल लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर बदमाश को बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया कुंडल, मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि बीते 27 अप्रैल 2026 को बरेली जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव इंधजागीर निवासी पीतमराम अपनी पत्नी नीलम और बेटी स्वानी के साथ उझानी स्थित ससुराल से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र के आश्रय आवास कॉलोनी के सामने बाइक सवार दो युवकों ने महिला के कानों से कुंडल छीन लिए और फरार हो गए। इस संबंध में थाना कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
चेकिंग के दौरान कादरी तिराहे के पास पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भागने लगा। बारिश के कारण फिसलकर गिरने के बाद आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से तीन फायर किए।
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई। इस दौरान आरक्षी पुष्पेंद्र के हाथ को छूते हुए गोली निकल गई, जिससे वह भी घायल हो गया।
घायल आरोपी की पहचान पप्पू उर्फ बिकारूद्दीन (32) पुत्र अलाउद्दीन निवासी नई सराय, थाना कोतवाली बदायूं के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी तमंचा , दो कारतूस, तीन खोखा कारतूस, एक मोबाइल फोन, लूटा गया एक कुंडल तथा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।घायल आरोपी और पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देता है। उसने बताया कि घटना वाले दिन दोनों ने महिला से कुंडल छीने और एक-एक कुंडल आपस में बांट लिया था।
विज्ञापन


अपराधिक इतिहास
पप्पू उर्फ बिकारूद्दीन के खिलाफ कोतवाली बदायूं में लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आयुध अधिनियम के तहत 17 से अधिक मुकदमे दर्ज है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें