दहगवां। जिले के सीमावर्ती जिला संभल के जुनावई गांव में बदायूं के एक पर सवार तीन युवकों को एक ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक ने दम तोड़ दिया। बाकी दो घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि बाइक सवारों में कोई हेलमेट नहीं पहने था।
जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र के रद्नौल अजीजपुर गांव निवासी वीरेश कुमार (25 साल) पुत्र राधेश्याम, ग्रीश (30 साल) पुत्र मोहरसिंह, अरविंद (40 साल) पुत्र ठाकुर दास तीनों एक ही बाइक से संभल जिला के एक गांव में रिश्तेदारी में गए थे। रविवार रात करीब 11:30 बजे कस्बा गुन्नौर से अपने गांव लौट रहे थे।
बदायूं-मेरठ हाईवे पर जनता इंटर कॉलेज जुनावई के सामने पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक घटना के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक फरार हो गया। दुर्घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सीएचसी जुनावई ले जाया गया। जहां इलाज के दाैरान चिकित्सकों ने वीरेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वीरेश के शव पोस्टमार्टम कराया है। दुर्घटना में ग्रीश कुमार एवं अरविंद को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।