फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत

विज्ञापन
विशाल फाइल फोटो
विज्ञापन
बिसौली। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मुड़िया सेंडोला के पास सोमवार रात रोडवेज की बस और बाइक में सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक रोडवेज बस मौके पर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान संभल जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र के नराैली चौकी के गांव भटौल निवासी नितिन, सचिन, विशाल के रूप में हुई। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तीनों युवकों के शव सड़क पर बिखरे पड़े होने के कारण कुछ ही देर में हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया। हाईवे पर क्षतिग्रस्त वाहनों व अन्य अवरोधों को हटाकर यातायात सुचारु कराया।
नितिन के पिता रामौतार भटोर गांव के प्रधान हैं। नितिन की जेब से एसएम कॉलेज का कार्ड मिला है। वह बीए की पढ़ाई कर रहा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में एक बहन भी है। वहीं अचिन पुत्र अशोक भी दो भाइयों में छोटा था। वह 11वीं का छात्र है। उनके बड़े भाई का नाम सचिन है। परिवार में मां ममता और बहन प्रतिमा हैं। सचिन के पिता राजमिस्त्री हैं।
विज्ञापन

तीसरे मृतक विशाल पुत्र प्रताप के परिवार की स्थिति भी बेहद कमजोर है। विशाल दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई आकाश है। पिता की करीब चार महीने पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। विशाल की छह बहनें हैं, जिनमें चार की शादी हो चुकी है। परिवार में अब एक और बड़ा सहारा छिन जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
-
तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। आरोपी बस चालक की तलाश कराई जा रही है। - अंशुमन श्रीवास्तव, सीओ, बिसौली

विशाल फाइल फोटो

विशाल फाइल फोटो

विशाल फाइल फोटो

विशाल फाइल फोटो

विशाल फाइल फोटो

विशाल फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें