फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा पार फसल बचाने गए तीन युवक डूबे, एक की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गोवंशों से फसल बचाने के लिए गंगा पार गए तीन युवक रविवार को गहरे पानी में फंसकर डूब गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दो युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया, जबकि तीसरा युवक गंगा की धारा में लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और फ्लड पीएसी की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई। देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

हादसा उसहैत थाना क्षेत्र के दल नगला गांव के पास हुआ। गांव निवासी अमित कुमार (26) पुत्र वीर सिंह, रामू (28) पुत्र पेशकार और सचिन 28 पुत्र विनोद कुमार फसल की रखवाली के लिए गंगा पार गए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने बचाव की कोशिश शुरू कर दी। किसी तरह अमित और सचिन को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन रामू तेज बहाव के बीच लापता हो गया।
रामू के डूबने की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सीओ उझानी राहुल पांडेय ने बताया कि पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। गोताखोरों के साथ फ्लड पीएसी की टीम गंगा में संभावित स्थानों पर उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ग्रामीणों की मदद से भी नदी किनारे निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें