फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: पिता पीछे कर रहा था ट्रैक्टर, पहिये के नीचे आ गया उसका तीन वर्षीय बेटा, सिर कुचलने से मासूम की मौत

Sat, 19 Nov 2022 10:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

घुरेला गांव निवासी जयविंद खेत से लौटकर घर में ट्रैक्टर खड़ा कर रहे थे। जयविंद ट्रैक्टर साइड में लगाने के लिए पीछे कर रहे थे, इसी बीच ट्रैक्टर के पहिये के नीचे उनके बेटा अर्पित का सिर कुचल गया।
विज्ञापन
मासूम अर्पित (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां उसावां थाना क्षेत्र के गांव घुरेला में शनिवार सुबह नौ बजे तीन वर्षीय बालक अर्पित की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। पिता द्वारा ट्रैक्टर पीछे करते समय बच्चा टायर के नीचे आ गया, जिससे मासूम की जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घुरेला गांव निवासी जयविंद खेत से लौटकर घर में ट्रैक्टर खड़ा कर रहे थे। जयविंद ट्रैक्टर साइड में लगाने के लिए पीछे कर रहे थे, इसी बीच ट्रैक्टर के पहिये के नीचे उनके बेटा अर्पित का सिर कुचल गया। परिवारवालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव दफना दिया। जयविंद के छोटे भाई रिंकू ने बताया कि अर्पित दो भाइयों में छोटा था। जिस ट्रैक्टर से हादसा हुआ है, वह उनका अपना ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें