डहरपुर खुर्द निवासी सियाराम के मुताबिक वह धार्मिक प्रवृत्ति का है। वह अपने घर के बराबर पड़ी खाली जगह में मंदिर बनवाना चाहता था लेकिन उसकी पत्नी कुसुमा इसके विरोध में थी। वह चाहती थी कि वहां एक मकान बनवाया जाए, जिससे दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। इसी बात को लेकर गुरुवार शाम दंपती के बीच विवाद हुआ। इसके बाद सियाराम दिल्ली में मजदूरी करने की बात कहकर घर से निकल गया।
वह बस में सवार होकर बदायूं से आगे निकल चुका था। तभी पड़ोसियों उसे सूचना दी कि कुसुमा ने घर के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी है। इससे सियाराम रास्ते से घर लौट आया। तब तक पड़ोसियों की सूचना पर कोतवाली पुलिस उसके घर पहुंच गई और कुछ लोगों की मदद से शव फंदे से उतार लिया गया। सियाराम के गांव पहुंचने के बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सियाराम ने बताया कि वह मजदूरी और खेतीबाड़ी करके अपना परिवार चला रहा है। उसके चार बच्चे हैं।