फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तीन साल का बालक लापता, अपहरण का अंदेशा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर। थाना क्षेत्र के गांव दियोरारा निवासी तीन वर्षीय बालक रोहित उर्फ काका संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने उसके अपहरण का अंदेशा जाहिर किया है।
विज्ञापन

पिता हरीश चंद्र के मुताबिक उनका बेटा 24 दिसंबर को घर से बाहर खेलने गया था। जब वह शाम तक घर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई। परिवार वाले रातभर उसको तलाश करते रहे लेकिन पता नहीं चला।
परिवार वालों को अंदेशा है कि कोई उसे अपहृत कर ले गया है। हरीश चंद्र ने अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। जानकारी पर सीओ दातागंज केके तिवारी गांव पहुंचे और मामले की जानकारी की। उन्होंने बालक को सकुशल बरामद कराने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें