बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलड़िया में लगातार अवैध खनन करके एक तालाब पाटा जा रहा है। शिकायत पर एसडीएम कल्पना जायसवाल ने नायब तहसीलदार जीएस यादव को मौके पर भेजा। उन्हाेंने रिठिया गांव में अवैध खनन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया और उसे फैजगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
एसडीएम ने जांच तहसीलदार विजय शुक्ला को सौंपी है। कार्रवाई के दौरान खनन में शामिल अन्य लोगों में खलबली मच गई। संवाद