फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक के बाद एक तीन गाड़ियां भिड़ी, 10 यात्री घायल

विज्ञापन
उझानी में रोडवेज बस की टक्कर से सड़क से उतरी गेहूं लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली। संवाद
विज्ञापन
उझानी। दिल्ली हाईवे पर गेहूं लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में रोडवेज बस की टक्कर हो गई। उसके बाद रोडवेज बस के पीछे से प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। एक के पीछे एक तीन वाहनों में टक्कर हो गई। इससे रोडवेज बस में सवार महिलाएं और बच्चे समेत 10 यात्री घायल हो गए। घायलों में महिला की हालत नाजुक है, उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रोडवेज बस दिल्ली से बदायूं की तरफ आ रही थी। रास्ते में भवानीपुर गांव मोड़ पर सोमवार सुबह सात बजे गेहूं लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली में पीछे से बस भिड़ गई। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर- ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में घुस गई। इससे एक दर्जन से अधिक बोरियां फट गई और गेहूं सड़क पर बिखर गया। रोडवेज बस के यात्री कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उनकी बस में पीछे से प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। धमाके की आवाज के साथ ही यात्रियों की चीखें मच गईं। हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घायलों को बस से उतार कर उन्हें अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था कराई।
रोडवेज बस में सवार गांव परसिया निवासी अमन कुमार (26) पुत्र राकेश तोमर, उनकी मां लक्ष्मी देवी (48), बहन गुनगुन (17), शुभना (14), परी (10), लक्ष्मी (50) पत्नी राजेंद्र, उघैती थाना क्षेत्र के गांव खितौरा निवासी सुनीता (45) पत्नी राजेंद्र, कोमल (35) पत्नी दीपक, दीपक की छह वर्षीय बेटी मान्या, शिवानी (26) पत्नी आकाश का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराया गया। घायलों में लक्ष्मी की हालत नाजुक थी तो परिजन उन्हें जिला अस्पताल में ले गए। अमन ने बताया कि हादसे के बाद चालक बस छोड़ कर भाग गया। ट्रैक्टर चालक जरीफनगर थानाक्षेत्र के गांव नाधा निवासी संजीव कुमार ने हादसे के लिए रोडवेज और प्राइवेट बस चालक की लापरवाही को जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन



अवैध रूप से संचालित हैं प्राइवेट डबल डेकर बस
- बदायूं से दिल्ली रोड पर कई प्राइवेट बसें बिना परमिट चल रही हैं। इनमें डबल डेकर बसें भी हैं। हादसे के दौरान जिस डबल डेकर बस ने पीछे से रोडवेज बस में टक्कर मारी, वह भी अवैध रूप से संचालित होती बताई जा रही है। हादसे के बाद पकड़े जाने के डर से चालक प्राइवेट डबल डेकर बस को बदायूं की ओर भगा ले गया। यात्रियों ने प्राथमिक उपचार के दौरान अस्पताल पहुंचे पुलिस कर्मियों से भी बिना परमिट बसों के संचालन की शिकायत की है। बरेली- मथुरा और आगरा रोड पर भी ऐसी ही कई बसें चलती हैंं।

उझानी में रोडवेज बस की टक्कर से सड़क से उतरी गेहूं लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें