फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईटेंशन तार में फाल्ट से घंटे भर बंद रहे तीन उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। हाईटेंशन तार में फाल्ट होने से शहर के तीन उपकेंद्र घंटे भर बंद रहे। इससे आधे शहर में बिजली गुल रही। उसकी मरम्मत के बाद आपूर्ति को बहाल किया गया।
विज्ञापन

नवादा 132 केवीए उपकेंद्र से शहर के पनवड़िया, कार्यशाला व मीराजी चौकी उपकेंद्र को आपूर्ति दी जाती है। रविवार सुबह करीब 10 बजे तीनों उपकेंद्र को जाने वाली 33 केवी की लाइन में फाल्ट हो गया। इससे इन तीनों उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सुबह के वक्त आपूर्ति ठप होने से घरों में पेयजल का संकट हो गया। उपकेंद्र बंद होने के बाद कर्मचारी सक्रिय हुए और कुछ देर में फाल्ट ढूंढ लिया। एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे ठीक कर लिया। 11 बजे आपूूर्ति को बहाल कर दी गई। इससे करीब 15 हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए। सदर कोतवाली एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि नवादा 132 केवी से जाने वाली लाइन ब्रेकडाउन में चली गई थी। इससे एक घंटे तक आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें