तीनों तस्कर बदायूं के रहने वाले
इसी दौरान बदायूं की ओर से एक अर्टिगा कार पहुंची। पुलिस ने उसे रोक लिया। उसमें तीन लोग सवार थे। पुलिस ने उन्हें उतारकर कार की तलाशी ली तो उसमें एक किलो 50 ग्राम अफीम बरामद हुई। इससे पुलिस ने तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें सहसवान कोतवाली ले जाया गया, जहां उन्होंने पूछताछ में अपने नाम उसावां थाना क्षेत्र के गांव बझेड़ा निवासी पंकज सिंह, शकील और बिजेंद्र बताए।
उन्होंने बताया कि इस अफीम की कीमत करीब 80 लाख रुपये है। वह दूसरे प्रदेशों से अफीम खरीदकर हाईवे किनारे ढाबों, होटलों और ट्रक चालकों को अफीम बेचने का काम करते हैं। वह रात उसावां से निकलकर हाईवे पर अफीम बेचने जा रहे थे कि तभी पुलिस ने दबोच लिए। पुलिस ने उनकी कार सीज कर दी है। तीनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है।