फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अंडर-16 जोन टीम में बदायूं के तीन खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
र​क्षित छावड़ा
विज्ञापन
बदायूं। अंडर-16 आयु वर्ग में बदायूं के तीन युवा क्रिकेट खिलाड़ियों का बरेली जोन की टीम में चयन हुआ है। इसमें विकेटकीपर व बल्लेबाज सिद्धार्थ अधाना, मध्यम तेज गेंदबाज लबीब खान और फिरकी गेंदबाज रक्षित छाबड़ा जोन टीम का हिस्सा बने हैं।
विज्ञापन


अप्रैल में बरेली के निशांत पटेल स्टेडियम में इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट ट्रायल हुआ था। इसमें पीलीभीत, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर के बीच मैच खेले गए थे। बदायूं के इन तीनों टूर्नामेंट में सिद्धार्थ अधाना ने अच्छा प्रदर्शन किया था। इन्होंने दो मैचों में 35 और 68 रन बनाए थे। कीपिंग में एक स्टंप और तीन कैच लपके। मध्यम तेज गेंदबाज लबीब खान ने दो मैचों में एक हैट्रिक सहित कुल 6 विकेट झटके। स्पिनर रक्षित छाबड़ा ने दो मैचों में 5 विकेट अपने नाम किए। शौर्य गुप्ता को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में टीम में रखा गया है।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष बाबू शर्मा ने बताया कि बरेली जोन की टीम अब इंटर जोन टूर्नामेंट खेलने लखनऊ जाएगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

रक्षित छावड़ा

रक्षित छावड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें